Shivraj Cabinet : आज शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी

Shivraj Cabinet : आज शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

आज शिवराज कैबिनेट की बैठक होने जा रहे ही। 11बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस दौरान सांसद-विधायकों को सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष नियुक्त करने की संभावना है, साथ ही सहकारी अधिनियम में  संशोधन होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त के संबोधन और वेबिनार पर भी चर्चा करेंगे।इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों पर मंजूरी दी जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना की समीक्षा बैठक ली जिसमें उन्होंने बताया था कि कोरोना में प्रदेश का रिकवरी रेट 74.7 प्रतिशत हो गया है। सभी जिले मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यता सुनिश्चित करें। यह कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी हैं। होम आइसोलेशन के साथ-साथ कोरोना की चैन तोड़ने के लिए जहाँ-जहाँ आवश्यक हो वहाँ संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों जैसे गणेश उत्सव तथा मोहर्रम आदि में किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन तथा समागम न हों यह सुनिश्चित किया जाए। इस उद्देश्य से यदि कहीं बड़ी मूर्तियों और ताजिए आदि का निर्माण आरंभ हो रहा है तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने जेलों में फैल रहे संक्रमण को गंभीरता से लेने तथा इसके प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन शासकीय सेवकों में संक्रमण से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।चौहान ने राजगढ़ तथा सीधी जिले की विशेष रूप से जानकारी ली। राजगढ़ में 54 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। मास्क न पहनने पर जुर्माना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। राजगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जो परिवार होम आइसोलेशन के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा जाए। इसी प्रकार सीधी जिले में प्रकरणों की समीक्षा तथा उपलब्ध क्षमता की जानकारी ली गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews