वायरल वीडियो : इस गाने को सुनकर शिवराज हुए भावुक, आंखों में छलक उठे आंसू,

वायरल वीडियो : इस गाने को सुनकर शिवराज हुए भावुक, आंखों में छलक उठे आंसू,

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। अपनी संवेदनशीलता व सह्दयता के लिए जाने जाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को एक बच्ची के गाने को सुनकर भावुक गए। गाना सुनकर शिवराज की आंखों में आंसू आ गए।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कोरोना के चलते अनाथ हुऐ पीङित भांजे भान्जियो के साथ दीपावाली मनाई। कोरोना के चलते अनाथ हुऐ के बच्चों के लिए गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। इस दिन उन्हें शिवराज के रूप में अपने खोए हुए अभिभावक मिल गए। मुख्यमंत्री ने भोपाल और उसके आसपास के जिलों के उन बच्चों को, जिनके माता-पिता कोरोना में काल कलवित हो गए थे, दीपावली मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर बुलाया था। इस दौरान एक बच्ची ने बेहद भावुक अंदाज में ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है, ओ मां, ओ मां’ गाना गाया जिसे सुनकर शिवराज भी भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इसके बाद उन्होंने बच्ची को गले से लगा लिया।

Diwali 2021 : दीपावली पर घर के अलावा इन 4 जगहों पर जलाएं दीए, होंगे ये फायदे

शिवराज ने न केवल बच्चों को पूरा मुख्यमंत्री निवास घुमाया बल्कि उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया। साथ ही हर बच्चे को दीपावली का उपहार भी दिया गया। इस अवसर पर शिवराज ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि मां-बाप भले ही दुनिया में ना हो लेकिन मामा शिवराज है और हर हालत में सरकार पूरी तरह से उनके साथ में है। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए जीवन के हर क्षेत्र में मेहनत करने का संदेश दिया और कहा कि किसी भी तरह के अभाव की पूर्ति के लिए शिवराज सरकार उनके साथ है। भोपाल के मुख्य कार्यक्रम के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में जिला कलेक्टर को भी इसी तरह के कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए थे और वे सभी वर्चुअली मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे।

[dgv_vimeo_video id=”642358467″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews