शिवराज सिंह चौहान का बयान- पॉजिटिविटी रेट 14.78%, तीसरी लहर का आंकलन कर लेंगे फैसलें

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया।यही कारण है कि कोरोना कर्फ्यू के बाद अब मप्र सरकार (Mp Government) ने ब्लॉक, ग्राम स्तरीय एवं नगरीय वार्ड में संकट प्रबंधन समूह गठन के निर्देश दिए है।इसी कड़ी में आज बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार घट रही है, जो 3 मई को घट कर 20.2% हुई और आज 11 मई को घट कर 14.78% हो गई है। यह सफलता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने की तीन स्तरीय रणनीति की वजह से मिल रही है।

यह भी पढ़े.. KBC 13: अमिताभ बच्चन का यह रहा पहला सवाल- क्या आपको पता है इसका जवाब?

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि प्रबंधन समूहों द्वारा ब्लॉक, ग्राम और वार्ड स्तर पर आपात स्थिति के नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के क्रियान्वयन तथा महामारी की रोकथाम के लिए सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका वैज्ञानिकों द्वारा जाहिर की गई है। प्रदेश में अधिकारियों की टीम, विशेषज्ञों और चिकित्सकों से लगातार चर्चा कर रही है। इसकी रोकथाम और बचाव के लिए अग्रिम रूप से हर संभव उपाय किए जाएंगे। बच्चों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास होगा। तीसरी लहर का आंकलन कर उचित फैसले लिए जायेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। सोमवार को कोरोना के नए प्रकरण 10 हजार के नीचे आया और कोरोना वृद्धि दर 1.8% है तथा पॉजिटिविटी रेट 15.8% हो गई है। साप्ताहिक वृद्धि दर में भी कमी आई है, यह 17.8% हो गई है। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 11 हजार 223 है।कुछ कोरोना मरीजों में हो रहे फंगल इंफैक्शन पर भी ध्यान दिया जाए। भारत सरकार (Indian Government) द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है, फंगल इंफैक्शन के इलाज के लिए उसे फॉलो किया जाए।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर जिले की कोरोना ग्रोथ रेट 2.2% तथा 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी रेट 24.3% है, जबकि प्रदेश में अन्य जिलों में संक्रमण कम हो रहा है।ग्वालियर पर विशेष ध्यान और शिवपुरी- दतिया जिलों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए । शिवपुरी की कोरोना ग्रोथ रेट 3.1% तथा 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी 25.8% है। वहीं दतिया की ग्रोथ रेट 2% तथा 7 दिन की पॉजिटिविटी 17.8% है।नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने पर 18 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इंदौर में 10 व्यक्तियों, उज्जैन में 2 व्यक्तियों तथा जबलपुर में 6 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।  सभी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews