नाराज नेताओं को शिवराज की नसीहत, ‘यह रुतबा और जलवा तभी तक, जब तक सरकार है’

नाराज नेताओं को शिवराज की नसीहत, ‘यह रुतबा और जलवा तभी तक, जब तक सरकार है’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर तेज हो गया है| रविवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय (BJP Office) में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा, सांसद, विधायक, मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए । बैठक में सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भाजपा नेताओं को दो टूक कहा कि सांसद, विधायक और मंत्रियों का जलवा और रुतबा तभी बरकरार है जब तक सरकार है।

उपचुनाव को लेकर बुलाई गई इस बैठक में सीएम शिवराज ने नेताओं को नसीहत दी है कि सब भूलकर उपचुनाव के मैदान में उतरे। हार हाल में 27 से 27 सीटों को जीतना है। उपचुनाव से पहले पार्टी के अंदर नेताओं की नाराजगी और असंतोष का मामला गरमाया हुआ है| इसको लेकर शिवराज ने नसीहत देते हुए कहा कि यह जलवा और रुतबा तभी तक है, जब तक सरकार है। लेटर पेड़ छपवाकर नामधारी बनने से कुछ नहीं होगा| रुतवा बनाये रखने के लिए मेहनत करनी होगी| इसलिए नाराजगी भूलकर सबको चुनाव में उतरना है, जनता के बीच जाना है|

शिवराज ने कहा सब ध्यान रखें कि कार्यकर्ताओं से पूरा संवाद बना रहे, जनहित से जुड़े मुद्दे हर हाल में पूरे किये जाएँ| बैठक में सीएम शिवराज के अलावा वीडी शर्मा और कई मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews