शिवराज ने बदला कमलनाथ का एक और फैसला

congress-government-surrounded-on-debt-waiver-issue-in-mp-shivraj-attack

भोपाल।

प्रदेश में सत्ता को बदलने के बाद से ही शिवराज सरकार लगातार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के फैसले को बदल रही है। अब इसी कड़ी में कमलनाथ के कृषि सलाहकार परिषद का गठन के आदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रद्द कर दिया है। बता दे कि कमलनाथ सरकार ने कृषि से जुड़े और किसानों की समस्याओं के संबंध में सुझाव देने के लिए समिति का गठन किया था।

दरअसल शनिवार को सीएम शिवराज ने कृषि सलाहकार परिषद गठन के आदेश को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस परिषद का गठन 2020 में पूर्व के कमलनाथ सरकार द्वारा कि गया था। जहाँ इस परिषद की अवधि 5 वर्ष राखी गई थी। वहीँ कृषि विकास मंत्री को परिषद का उपाध्यक्ष और प्रमुख सचिव किसान-कल्याण को परिषद का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया था। इस परिषद के गठन का किसान प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाये रखते हुए प्राप्त सुझावों के क्रियान्वयन और समस्याओं के समाधान के लिये किया था।

वहीँ दूसरी तरफ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिषद में 20 सदस्य का चुनाव किया था।मनोनीत सदस्यों में मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, राजमाता विजयाराजे सिंधिया विश्वविद्यालय, ग्वालियर के वाइस चांसलर एस.आर. राव और राज्य कृषि विपणन संघ आदि शामिल किए गए थे। इनके अलावा परिषद में 7 अशासकीय सदस्य भी मनोनीत किए गये थे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews