योग दिवस पर कमलनाथ की इस फोटो पर छिड़ा ‘सोशल वार’, भाजपा ने ली चुटकी

योग दिवस पर कमलनाथ की इस फोटो पर छिड़ा ‘सोशल वार’, भाजपा ने ली चुटकी
 भोपाल| दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) संकट के बीच आज आंतरारष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बिना लोगों के जमावड़े के घरों में इस बार योग कर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है| इस बीच योग करते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) की एक फोटो को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) में वार छिड़ गई है|
 दरअसल, 21 जून यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी एक तस्वीर पोस्ट की गई|  इस तस्वीर में कमलनाथ योग की मुद्रा में बैठे हुए दिख रहे हैं| कैप्शन में लिखा गया, ”अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं. योग के अभ्यास से हम निरोगी रहकर सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण होकर, अधिक एकाग्रता, तन्मयता व सक्रियता से कार्य कर सकते हैं. प्रतिदिन योग करें, स्वस्थ रहें.”| यह फोटो एक साल पुरानी बताई जा रही है, तब कमलनाथ सीएम थे| इसको लेकर भाजपा नेताओं ने चुटकी लेना शुरू कर दिया|
भाजपा ने ली चुटकी 
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कमलनाथ की फोटो पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया| ”माननीय कमलनाथ जी व्यस्तता के कारण शायद इस बार फोटू नही खिंचवा पाए सो पिछले साल वाली लगा दी. वैसे पिछले साल भी……!!!!”| वहीं भाजपा नेता लोकेन्द्र पराशर ने ट्वीट कर कहा ‘सठिया गए हैं या संस्कारों में ही फर्जीवाड़ा भरा है ?? पिछले साल सरकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और विवाद बढ़ा, तो कमलनाथ जी आपने मुख्यमंत्री निवास में योग करते तस्वीर जारी करवा दी। लेकिन इस बार फिर नए योगासन की झूठी कहानी बयां कर रही है वही पुरानी तस्वीर..! उफ़..!
 कांग्रेस का जवाब- फोटो में नहीं लिखा आज की तस्वीर हे 
कमलनाथ की फोटो को लेकर शुरू हुए भाजपा के हमलों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने इसके जवाब दिया| उन्होंने कहा कि  इस ट्वीट में कमलनाथ की एक पुरानी योग करती हुई तस्वीर को प्रतीकात्मक रूप से साझा किया गया है। इसमें कहीं भी नहीं लिखा गया कि यह उनकी आज की तस्वीर है। उन्होंने कहा इस ट्वीट के बाद ‘फेक न्यूज़ व डर्टी पॉलिटिक्स’ में माहिर भाजपा के प्रवक्ता चालू हो गए कि कमलनाथ ने योग दिवस पर आज योगासन करने की फ़र्ज़ी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर जारी की।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews