शिवराज की राज्यपाल से मुलाकात के बीच मंत्रिमंडल गठन की अटकलें तेज़

शिवराज की राज्यपाल से मुलाकात के बीच मंत्रिमंडल गठन की अटकलें तेज़

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंगलवार शाम हुई राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात में कोरोना वायरस के बीच मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है । संभावना है कि अप्रैल के शुरुआत में मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं ।

दरअसल 23 मार्च को शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने की तैयारियों में लगे है जिसके चलते अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। मध्यप्रदेश की विधानसभा में वर्तमान 206 सदस्यों की चलते मुख्यमंत्री अधिकतम 28 मंत्री बना सकते हैं जिसमें सिंधिया खेमे के कमलनाथ सरकार में रह चुके छह पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी और तुलसीराम सिलावट शामिल है इसके अलावा सोलह अन्य विधायकों में से संजय पाठक, नारायण त्रिपाठी, बिसाहू लाल सिंह ,एन्दल सिंह कंसाना, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और हरदीप सिंह डंग भी मंत्री बनना तय है । शेष बचे 18 पदों के लिए बीजेपी पर लंबी फेहरिस्त है जिनमें नरोत्तम मिश्रा ,भूपेंद्र सिंह ,गोपाल भार्गव, विश्वास सारंग राजेंद्र शुक्ला, सीताशरण शर्मा, पारस चंद्र जैन ,विजय शाह मालिनी गौड़ ,नीना वर्मा, यशोधरा राजे सिंधिया,रमेश मेन्दोला,शैलेन्द्र जैन,प्रदीप लारिया, केदारनाथ शुक्ला जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसोदिया ,ओमप्रकाश सकलेचा, रामपाल सिंह, सुरेंद्र पटवा जैसे दिग्गज मंत्री पद की कतार में है । अब शिवराज किसे मंत्रिमंडल में क्या मुकाम देते हैं ,यह तो वक्त ही बताएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews