खेल मंत्री ने किया ‘स्टेट ओलंपिक खेल’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए किया ये बड़ा ऐलान

खेल मंत्री ने किया ‘स्टेट ओलंपिक खेल’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए किया ये बड़ा ऐलान

भोपाल। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में शनिवार को राज्य स्तरीय गुरुनानक देवी जी प्रांतीय ओलंम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, खेल मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित तीरंदाज दीपिका कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

साथ ही खेल मंत्री जीतू पटवारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अलग अलग संभागों के खिलाड़ियों को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा भी की। इसके साथ ही गुवाहाटी में आयोजित हुए खेलो इंडिया गेम्स में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलो इंडिया गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वालों को एक लाख, सिल्वर मेडल के लिए 75 हजार तो ब्रांज मेडल के लिए 50 हजार की राशि के चैक अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रदान किए। वहीं अतिथियों ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

खेल मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि, ‘हमारे वचन पत्र में बेटे बेटियों को ब्लाक स्तर से उनके हुनर को निखारकर प्रदेश स्तर तक लाना और अकादमी में दाखिला दिलाना और प्रतिभा को खोजना ये एक महत्वाकांक्षी योजना सीएम कमलनाथ की थी। प्रांतीय ओलंपिक की शुरुआत हमने की है। इसमें खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और वातावरण बनेगा। ये हमारा नवाचार है और इसे अन्य राज्यों ने भी अपनाया है। देश के खेल मंत्री ने भी हमारी खेल नीति की तारीफ की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews