मंत्रालय में तीन नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, अब तक 14 केस

मंत्रालय में तीन नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, अब तक 14 केस

भोपाल| मंत्रालय (Mantralay) में बढ़ते संक्रमण से कर्मचारी-अधिकारियों पर खतरा बढ़ता जा रहा है| इस बीच सोमवार को मंत्रालय में तीन नए पॉजिटिव (Corona Positive) मिलने से हड़कंप मच गया है| सचिव, वित्त के अटैचमेंट पीए भी पाज़ीटिव पाए गए हैं| मंत्रालय में कुल कोरोना पाज़ीटिव की संख्या अब 14 हो चुकी है। बढ़ते संक्रमण को लेकर कर्मचारी नाराज हैं और सुरक्षा को लेकर लगातार अपनी मांग को सरकार के सामने रख रहे हैं|

इंजी सुधीर नायक, अध्यक्ष, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ मंत्रालय में अब तक 14 पॉजिटिव मिल चुके हैं| दो स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 11 अभी अपना इलाज करा रहे हैं और एक कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी है| सबसे ज्यादा खतरा वल्लभभवन क्रमांक-2 में मंडरा रहा है| जहां कुल 14 में से 13 पॉजिटिव पाए गए हैं| कर्मचारी संघ कुछ दिनों के लिए इस बिल्डिंग को बंद रखने की मांग कर चुका है|

एक्टिव केसेज के विभाग
ऊर्जा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय, परिवहन विभाग,स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग, वित्त विभाग में एक्टिव केसेज हैं| वहीं विभाग जिनमें पाज़ीटिव पाये गये उनमे 09-वाणिज्यिक कर में 01, नगरीय प्रशासन में 03, ऊर्जा विभाग में 04, गृह विभाग में 01, परिवहन में 01, मुख्यमंत्री कार्यालय में 01, स्वास्थ्य विभाग में 01, विधि विभाग में 01, वित्त विभाग में 01 शामिल है| अभी, स्वास्थ्य विभाग,विधि विभाग और वित्त विभाग के संपर्क में आए कर्मचारियों के सैंपल लेने हेतु पत्र जारी नहीं हुआ है और सैंपल देने वालों की सूची भी तैयार नहीं हुई है।

-कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर जांच करा चुके कर्मचारी-28+79+40+07=154
-निगेटिव पाये गये-151
-सैंपल का परिणाम प्रतीक्षित-02(गृह विभाग)
-होम क्वारंटाइन में कर्मचारी-07
-सैंपल देने हेतु प्रतीक्षारत कर्मचारी-लगभग18 (मुख्यमंत्री कार्यालय के)

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews