पड़ोसी के घर खेलने गई छात्रा रहस्यमय ढंग से तीसरी मंज़िल से गिरी, मौत

भोपाल में DJ के तेज शोर ने ली मासूम की जान, आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी की तीसरी मंजिल से रहस्यमय ढंग से गिरकर सातवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत्युपूर्व बयान नहीं होने के कारण फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि किशोरी किन परिस्थितियों में नीचे गिरी है। परिजनों का कहना है कि खेलते समय उनकी बेटी नीचे गिरी है हालांकि उन्होंने भी घटना को नहीं देखा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद तफ्तीश आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक वाजपेयी नगर मल्टी शाहजहांनाबाद की तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहर सिंह प्राइवेट काम करते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी प्रियंका सिंह सातवीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार 21 जनवरी की शाम प्रियंका सिंह तीसरी मंजिल पर रहने वाले अपने पड़ोसी के घर खेलने गई थी। परिजनों का कहना है कि उस समय पड़ोसी के घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद ही तेज आवाज मल्टी के नीचे एक दुकानदार को सुनाई दी। दुकानदार ने देखा कि प्रियंका सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर बेहोश पड़ी है। बच्ची के नीचे गिरने की सूचना मिलते ही हडक़ंप गया। आनन-फानन में बालिका को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन होश में नहीं आने के कारण बालिका के मृत्युपूर्व बयान नहीं हो सके थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएसआई योगिता जैन ने बताया कि परिजनों अथवा उनके अलावा किसी भी पड़ोसी या अन्य किसी भी व्यक्ति ने बालिका को नीचे गिरते नहीं देखा है। सिर्फ अनुमान लगया जा रहा है कि वह खेलते समय नीचे गिरी थी। तफ्तीश के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि बालिका खेलते समय खुद गिरी है अथवा किसी ने उसे धक्का दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews