MP : 6वीं से 8वीं तक के छात्रों को स्कूल शिक्षा विभाग का तोहफा, निर्देश जारी

school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने कक्षा 6 से 8वीं (Class 6th to 8th) तक के छात्रों (Student) को तोहफा दिया है।  जिसके तहत अब नए सत्र से सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं भी डेस्क बैंच पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।इसके लिए छात्रों को समग्र शिक्षा अभियान (Samagr Shiksha Abhiyaan) के अंतर्गत वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में माध्यमिक स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े… शिवराज सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा यह जिम्मा

राज्य शिक्षा केंद्र (State Education Center) के जिला मिशन संचालकों (District Mission Operators) दिए निर्देश में कहा गया है कि हर जिले के एक परिसर एक शाला में से स्कूलों का चयन कर कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराएं।  यू-डाइस 2019-20 के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन एवं विद्यार्थियों की संख्या के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसमे प्रदेश के सभी जिलों में 25 लाख 43 हजार 170 विद्यार्थियों के लिए एक लाख 61 हजार 500 बेंच व डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP School- नए साल में विशेष योजना शुरु करने की तैयारी में स्कूल शिक्षा विभाग

बता दे कि इसके पहले विभाग ने 4 जनवरी 2021 से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण दूरदर्शन पर शुरु करने का फैसला लिया था। यह कार्यक्रम सोमवार से शनिवार सप्ताह में 6 दिन मध्यप्रदेश, दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। शैक्षणिक कार्यक्रम के प्रसारण के तहत कक्षा 8वीं के लिए सोमवार से शनिवार सुबह 11:00 से 11:30 कक्षा, 7वीं के लिए 11:30 से 12 और कक्षा 6 के लिए दोपहर 12:00 से 12:30 तक वीडियो पाठों का प्रसारण मध्य प्रदेश दूरदर्शन पर किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews