DEO को छात्रों की चेतावनी- ‘प्राचार्य को बहाल करो वरना 26 को नहीं लहराएंगे तिरंगा’

DEO को छात्रों की चेतावनी- ‘प्राचार्य को बहाल करो वरना 26 को नहीं लहराएंगे तिरंगा’

भोपाल/रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के शासकीय मलवासा हाईस्कूल में सावरकर की फोटो वाली कॉपियां बांटने पर प्राचार्य को निलंबित करने का मामला गर्मा गया है। घटनाक्रम के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने डीईओ को खुली चेतावनी दी है कि अगर प्राचार्य को बहाल नहीं किया गया ​तो 26 जनवरी को स्कूल में तिरंगा नहीं लहराएंगे

दरअसल, बीते दिनों शासकीय मलवासा हाईस्कूल में वीर सावरकर के फोटो छपी कॉपियां वितरित होने पर संभागायुक्त अजीत कुमार ने स्कूल के प्राचार्य आरएन केरावत को निलंबित कर दिया था।कॉपियों का वितरण वीर सावरकर हितार्थ जनकल्याण समिति द्वारा निशुल्क किया गया था। कॉपियों के दोनों तरफ सावरकर के फोटो और जीवनी के साथ ही एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के पदाधिकारियों के फोटो छपे थे। समिति ने ही कॉपी वितरण के फोटो और जानकारी फेसबुक पर अपलोड की थी। इसकी शिकायत कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदर सोनी ने प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से की। इस पर भोपाल से कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी तलब की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने 13 नंवबर को प्राचार्य केरावत से बिना अनुमति कॉपी वितरण कराने पर जवाब मांगा था। लेकिन मामले बढ़ने पर संभागायुक्त ने 15 जनवरी को स्कूल के प्राचार्य आरएन केरावत को निलंबित कर दिया था।

जिसके बाद से ही छात्रों और लोगों में आक्रोश है।आज जब विरोध कर रहे छात्रों से जिला शिक्षा अधिकारी मिलने पहुंचे तो उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा अगर प्राचार्य को बहाल नहीं किया गया ​तो 26 जनवरी को स्कूल में तिरंगा नहीं लहराएंगे। इतना सुनते ही डीईओ भी स्कूल से उल्टे पांव लौट गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews