निलंबित टीआई का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

निलंबित टीआई का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

भोपाल।

धार मॉब लिचिंग मामले में निलंबित हुए टीआई युवराज सिंह चौहान ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है।सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में युवराज ने लिखा है कि इस घटना के कारण भले ही उन्हे निलंबित कर दिया गया है लेकिन उन्हें इस बात का संतोष है की भीड़ से 5 लोगों को बचाकर उन्होंने अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाई। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर खुद को बेकसूर बताया। वही अपने काम को सही ठहराया है।

युवराज सिंह ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है ‘मनावर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोरलाय में हिंसक भीड़ को आंसू गैस से तितर-बितर कर मैंने मेरे पुलिस बल के द्वारा बमुश्किल 5 घायलों को मनावर अस्पताल पहुंचाया। मैं अपने और मेरे साथियों को कर्तव्य से संतुष्ट हूं।भले ही मुझे और मेरे साथियों को निलंबित कर दिया गया. नर्मदे हर हर हर।’

बता दे कि इस मामले में पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने टीआई युवराज सिंह, एएसआई नंदलाल सलोने सहित 6 लोगों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन भी किया गया है।वही पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता और ग्राम जूनापानी के पूर्व सरपंच रमेश जूनापानी सहित चार को गिरफ्तार किया है।इधर मामले की पड़ताल के दौरान खंगाले गए वीडियो फुटेज के आधार पर 14 लोगों की पहचान की गई है जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews