भोपाल के बैरागढ़ में लुटेरों का आतंक, महिला के हाथ से कंगन उतरवाकर हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल के बैरागढ़ में लुटेरों का आतंक, महिला के हाथ से कंगन उतरवाकर हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसका एक ताजा मामला गिदवानी पार्क से सामने आया है, जहां एक महिला मंदिर से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे वहां पहुंचे और महिला की आंखों में धूल छिड़ककर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

2 लाख रुपये बताई जा रही कंगन की कीमत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संत नगर के आरा मशीन रोड पर रहने वाली महिला दीप्ति सभनानी मंदिर से करीब 7 बजकर 15 मिनट पर घर वापस लौट रही थी, तभी कुछ बाइक सवार वहां पहुंचकर महिला के हाथ में पहने कंगन उतरवाकर वहां से फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे को खंगाला लेकिन लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। बता दें कि इस घटना से महिला के हाथ में सूजन भी आ गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही टीम का गठन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”910293873″]

लुटेरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बता दें कि संत नगर में अपराध का ग्राफ आए दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे उपनगर के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बैरागढ़ की सामाजिक संस्थाएं आने वाले दिनों में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर चोर और लुटेरों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews