IAS की अधिकारियों को नसीहत.. अफसरशाही छोड़ें

IAS की अधिकारियों को नसीहत.. अफसरशाही छोड़ें

भोपाल।
सामाजिक न्याय विभाग के संचालक कृष्ण गोपाल तिवारी ने अपनी ही बिरादरी के अधिकारियों को नसीहत दी है कि वे जमीनी स्तर पर उतरकर कमजोर और आम आदमी की मदद करें। आईएएस अफसर का पहला पहला काम यही है कि वह समाज के निर्बल और अशक्त लोगों की मदद करें।

कृष्ण गोपाल तिवारी ने आगे कहा कि हम चाहते तो हैं कि राष्ट्रीय स्तर की सेवाओं में आएं लेकिन आने के बाद जमीन पर काम करने वाले अफसर बहुत कम होते हैं। दिव्यांग आईएएस कृष्ण गोपाल तिवारी ने आगे थॉमस एडिसन का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से वह कक्षा में बेहद कमजोर थे और टीचर ने उन्हे क्लास से निकाल दिया था लेकिन उसके बावजूद उनकी मां ने उन्हें पढ़ाया और वे फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक बने। इसलिए आलोचना को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए और अपने काम की ओर फोकस करना चाहिए।

अटल बिहारी वाजपेई सुशासन अकादमी में आईएएस अफसरों के ओरिएंटल वर्कशॉप में तिवारी। ने यह बात कही। तिवारी ने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि दिव्यांग होते हुए नौकरी पाना कितना मुश्किल है, यह उनसे बेहतर कोई नहीं जानता और चूकि दिव्यांगों को इसी समाज में रहना है इसलिये उनके अध्ययन की व्यवस्था भी सामान्य स्कूलों में ही होनी चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews