Cabinet Meeting : शिवराज सिंह चौहान बोले- 1 से 30 अप्रैल तक ट्रांसफर बैन हटेगा

cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (Tuesday) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chauhan) की अध्यक्षता मे बुलाई गई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) शुरु हो गई।बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रियों को 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ट्रांसफर (Transfer) बैन हटाने की जानकारी दी। इसके तहत अब मंत्री तबादले कर सकेंगे, हालांकि यह तबादला नीति के तहत ही किया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP Board : इस दिन जारी होगी 10 वीं और 12 वीं परीक्षाओं को लेकर समय सारणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानांतरण नीति (Transfer policy) पर विचार करेंगे, अप्रैल माह में रोक हटाएंगे। स्थानांतरण नीति पर विचार करेंगे। नीति ऐसी होगी जो युक्ति संगत रहेगी। 1 से 30 अप्रैल तक स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया जाएगा। सिर्फ अप्रैल माह में बेन हटाएंगे। मानवीय और प्रशासनिक आधार पर एक पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का प्रयास होगा। इसके बाद वर्ष भर स्थानांतरण नहीं होगा। इसके लिए प्रत्येक विभाग समीक्षा कर आवश्यक तैयारी कर लें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्रिगण अपने विभाग से संबंधित एक विशेष नवाचार या कार्य का आयडिया भी प्रस्तुत करें। हम नीति निर्माता हैं। मंत्रियों को विभाग की गतिविधियों के साथ ही शासन की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी रहे तो श्रेयस्कर होगा। अन्य विभागों के कार्यों से भी मंत्री अवगत रहें। मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत आयडिया के संबंध में विचार-विमर्श कर निर्णय भी लिया जाएगा। क्रमानुसार सभी विभागों के प्रस्तुतिकरण होंगे।

गेहूँ के बाद व्यवस्थित धान खरीदी की उपलब्धि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में रिकार्ड तोड़ गेहूँ खरीदी हुई थी। मध्यप्रदेश, देश में सर्वाधिक उपार्जन वाला राज्य बना। इसी तरह धान की खरीदी भी ऐतिहासिक रही। मध्यप्रदेश का किसान संतुष्ट है। किसानों को समय पर राशि का भुगतान हुआ। प्रदेश में धान के उपार्जन का कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मंत्रिगण भी बधाई के पात्र हैं। सभी के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है।

माफियाओं को कुचलना है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शराब माफियाओं को पूरी तरह कुचलना है। मुरैना में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतें दु:ख और दुर्भाग्य का विषय हैं। शासन ने शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान शुरु किया है जो जारी रहेगा। हर तरह के माफियाओं को पूरी तरह समाप्त करके ही हम चैन की सांस लेंगे। समय-समय पर कमिश्नर्स और आईजी स्तर के अधिकारियों से संवाद कर प्रदेश में विभिन्न तरह के माफिया और मिलावटियों के विरुद्ध अभियान की प्रगति की जानकारी ली जा रही है। इस तरह की वीडियो कान्फ्रेंस निरंतर होंगी। इससे अभियान कमजोर नहीं पड़ेगा।

योजनाओं की समीक्षा करें मंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अनेक विभाग जनकल्याण से जुड़े श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। अनेक नवाचार अपनाए गए हैं। इनकी जानकारी आमजन तक पहुंचे इसके लिए मंत्रिगण नेतृत्व करते हुए ऐसी गतिविधियों से अवगत करवाएं। अच्छे कामों का विवरण प्राप्त कर अन्य विभाग और व्यक्ति भी इस दिशा में प्रेरित होते हैं। मंत्री विभाग की योजनाओं के वर्तमान स्वरूप, औचित्य और आवश्यक संशोधन के संबंध में अध्ययन कर लें। आगामी बजट के संदर्भ में भी मंत्री और प्रत्येक विभाग योजनाओं की समीक्षा कर लें।

20 जनवरी को रोजगार मेले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य स्तर से संबल योजना में हितग्राहियों के खातों में राशि जमा की जा रही है। पिछले महीनों में भी कोरोना संकट के समय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलवाया गया। इस क्रम में बुधवार, 20 जनवरी को प्रदेश में रोजगार (Employment) मेले लग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेलों में सभी मंत्री सहभागिता करें। युवाओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से यह राज्य सरकार की ठोस पहल है।

शिवराज इन बैठकों में भी होंगे शामिल

बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न कार्यक्रमों शासकीय कर्मचारियों (Government employees) के अभियोजन स्वीकृति के मामले में बैठक, संबल योजना के हितग्राहियों में खाते राशि का वितरण कार्यक्रम, अवैध शराब रोकथाम के लिए कलेक्टर्स और कमिश्नर्स की बैठक, नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा बैठक, मप्र जल निगम के संचालक मंडल की 18 वीं बैठक और देऱ शाम धान उपार्जन और मिलिंग की बैठक में शामिल होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews