
Bhopal News : राजधानी भोपाल में बदमाशों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला कल रात ही सामने आया है, जहां बैरागढ़ के टी वार्ड में चोरों ने 3 मकानों को अपना निशाना बनाया है और लाखों रुपए का जेवर लेकर फरार हो गए हैं। केवल इतना ही नहीं, इस दौरान चोरों ने बेडरूम में सो रहे बुजुर्ग दंपति के कमरे में रस्सी से बांध दिया। वहीं, पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ के टी वार्ड में रहने वाले चंद्र बेलानी अपनी पत्नी के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थे। तभी देर रात पटरी के रास्ते से चोर उनके घर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। यहां पहले चोरों ने उन्हें रस्सी से बांधा। जिसके बाद किचन में से खाना निकाल कर खाए और फिर ऊपर के कमरे से 20 तोला वजनी गोल्ड लेकर फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, इसी कॉलोनी के दो अन्य मकानों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यहां पर भी चोरों ने लगभग 10 से 20000 रुपए चुराए हैं। हालांकि, इन दो घरों में वह ज्यादा की चोरी नहीं कर पाए हैं।

लोगों में भय का माहौल
चोरी की इस घटना के बाद बुजुर्ग दंपति परिवार सदमे में है। बुजुर्ग का बेटा विदेश में बिजनेस करता है और उसकी बहू अपने मायके गई हुई थी, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।बता दें कि बैरागढ़ विजयनगर खजूरी गांधीनगर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, जिससे आमजन परेशान है। आम जनता का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरीके की घटनाएं हो रही है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

