लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भोपाल में अब तक 21 अपराध पंजीबद्ध

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भोपाल में अब तक 21 अपराध पंजीबद्ध

भोपाल। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भोपाल में लॉक डाउन है और अब तो सीएम शिवराज द्वारा कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। लेकिन कई दुकानदार ऐसे हैं जो लॉकडाउन के आदेश का खुलेआम उल्लंघन करते रहे। ऐसे लोगों के विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानों में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध किये गए हैं। जिनकें खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुए उनकी सूची इस प्रकार है-

भोपाल : दिनाँक 23 मार्च 2020 – कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भोपाल द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के मालिकों/संचालकों के विरुद्ध भोपाल जिले के विभिन्न थानों में आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत दिनाँक 22 व 23 मार्च को कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके है एवं यह कार्रवाई लगातार जारी है।

दिनाँक 23 मार्च 2020 को अभी तक 8 थानों में 14 अपराध पंजीबद्ध:-

(1)- थाना जहांगीराबाद, 2 अपराध
1.1- शब्बन चौराहा, आरोपी- 1- ऑटो चालक शाहिद।
1. 2- पीएचक्यू के सामने, आरोपी-ऑटो चालक साहिल।

(2)- थाना ऐशबाग, 4 अपराध
1.1- मोबाइल दुकान बाग उमराव दूल्हा, आरोपी- मोह.इमरान।
1.2- सोनिया गांधी कॉलिनी ट्रैवल, आरोपी- अकबर खान।
1.3- अहमद अली कॉलोनी दुकान, आरोपी-साजिद।
1.4- महामाई का बाग प्रेस की दुकान, आरोपी-ज्ञानचंद मालवीय।

(3)- थाना हबीबगंज, 2 अपराध
1.1- दुकान 7 नम्बर स्टॉफ, आरोपी – परीमल विश्वास।
1.2- बांसखेड़ी चौराहा दुकान, आरोपी-मोहम्मद मुन्ना।

(4)- थाना अयोध्यानगर, 1 अपराध
1.1- बीकानेर स्वीटस दुकान, आरोपी – अरविंद पटेल।

(5)- थाना शाहपुरा, 1 अपराध
1.1- त्रिलंगा साफ्टवेयर दुकान, आरोपी-मकरंद डेरे।

(6)- थाना एमपीनगर, 2 अपराध
1.1- मानसरोवर के पास चाय की दुकान, आरोपी- विनोद पटेल।
1.2- वरटेक्स कॉल सेंटर, आरोपी- बृजेन्द्र रावत, भरत, वहीद खां व दीपक।

(7)- थाना परवलिया, 1 अपराध
1.1- एनएच 12 दुकान, आरोपी-मोहम्मद इमरान।

(8)- थाना ईंटखेड़ी, 1 अपराध
1.1- हर्ष ट्रांसपोर्ट लांबाखेड़ा, आरोपी-मोहम्मद इमरान।

दिनाँक 22 मार्च को 4 थानों में 7 अपराध पंजीबद्ध:-

(1)- थाना अयोध्यानगर, 2 अपराध

भोपाल जिले में लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर थाना अयोध्यानगर क्षेत्र के बालाजी स्वीट्स के संचालक सुबोध गुप्ता एवं नरेला रोड स्थित दुकान के संचालक ज्ञानेन्द्र शर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

(2)- थाना ईंटखेड़ी, 1 अपराध

भोपाल जिले में लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर थाना इटखेड़ी क्षेत्र के अर्बन ढाबा अयोध्या बाईपास के संचालक आजाद सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(3)- थाना कोलार, 3 अपराध

लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर थाना कोलार क्षेत्र में सर्वधर्म कॉलोनी स्थित दुकान के संचालक राहुल जागड़े, सर्वधर्म स्थित टॉप इन टाउन के संचालक शुभम मिश्रा, प्रकाश देवनानी एवं वृंदा प्रोटीन के संचालक महेंद्र सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

(4)- अशोकागार्डन, 1 अपराध

लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर थाना अशोकागार्डन में कामता प्रसाद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अतः सभी नागरिकों से अपील है कि भोपाल लॉक डाउन आदेश का पालन करें एवं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews