Transfer : IAS अधिकारी के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

punjab transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों (MP Transfer) का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। अब राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 IAS अधिकारियों (IAS officers transfers) के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

यह भी पढ़े…एक बार फिर थाना-प्रभारी इधर से उधर, हुए तबादले

इसी बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने रत्नकार झा (2012) डिण्डोरी कलेक्टर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। वहीं विकास मिश्रा (2013) उप सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम एवं अपार प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को डिण्डोरी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews