Transfer : राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है इसमें से तीन को एक जगह से दूसरी जगह भेजा है जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
ips transfer 2025

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला (IPS Transfer)आदेश जारी किये हैं शासन के गृह विभाग ने इन्हें एक जगह से हटाकर नई जगह पदस्थ किया है गृह विभाग ने आज 31 जुलाई को एक तबादला आदेश जारी कर चार आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है, इन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तबादला आदेश में IPS वरुण कपूर , IPS मोहम्मद शाहिद अबसार और IPS मोहम्मद यूसुफ कुर्रेशी का नाम शामिल है, गृह विभाग ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर को विशेष पुलिस महानिदेशक, आरएपीटीसी इन्दौर की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए महानिदेशक, जेल, म.प्र. भोपाल  की जिम्मेदारी दी है और उनकी सेवाएं जेल विभाग को सौंप दी हैं।

IPS मोहम्मद शाहिद अबसार को नई जिम्मेदारियां 

इसी तरह शासन ने 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद शाहिद अबसार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक बनाया है इसके साथ ही उन्हें म.प्र. पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है शासन ने उनकी सेवाएं सामने प्रशासन विभाग से वापस ले ली हैं।

मोहम्मद यूसुफ कुरैशी EOW के DIG 

गृह विभाग ने 2010 बैच के IPS  मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को उप पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के दायित्व से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल  पदस्थ किया है शासन ने उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी हैं।

सोलंकी को IG RAPTC इंदौर का अतिरिक्त प्रभार  

इस आदेश में शासन ने 2006 के IPS चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक SAF इन्दौर रेंज को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी इन्दौर के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews