Transfer News : राज्य शासन ने पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले किये, PHQ ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज एक बार फिर पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले किये है, अलग अलग तबादला सूची जारी कर PHQ ने 85 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है
transfer 2026

transfer

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले (MP Police Transfer)  के आदेश जारी किये हैं, इन तबादला सूचियों में निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, उप निरीक्षक आदि शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है, कुछ अधिकारियों को EOW में भी भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज कई तबादला सूची निकालकर 75 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इनमें से कई को दूसरे जिले में भेजा गया है तो कई अधिकारियों को दूसरी इकाई में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है और तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

75 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के Transfer      

राज्य शासन ने पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है , पुलिस मुख्यालय ने आज अलग अलग तबादला सूची निकाली हैं और अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं, एक सूची में 50 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम है और दूसरी में 25 अधिकारियों के नाम हैं।

10 पुलिस अधिकारियों को EOW भेजा 

इसी तरह मुख्यालय ने पुलिस इंस्पेक्टर, एस आई आदि की भी दो अलग अलग सूची निकाली हैं और उन्हें EOW भेजा है, इन दोनों सूची में कुल 10 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आदेश में कहा गया है जिनका ट्रांसफर  किया गया है उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए।

PHQ भोपाल का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews