Transfer : MP PWD विभाग में इंजीनियर्स के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

राज्य सरकार प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करती है, लोक निर्माण विभाग द्वारा भी इसी क्रम में आदेश जारी किया गया है । 
Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश शासन में भोपाल में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं, तबादला आदेश में दो सहायक यंत्रियों के नाम हैं जो कार्यपालन यंत्री के प्रभार में है, शासन ने इन्हें भोपाल में ही दूसरी जगह पदस्थ किया है।

PWD के इन दो इंजीनियर्स का हुआ तबादला 

लोक निर्माण विभाग ने जिन इंजीनियर्स के तबादले किये हैं उनमें नया भोपाल में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनंत सिंह रघुवंशी को कार्यालय प्रभारी कर्यपालन यंत्री के पद पर ही प्रमुख अभियंता (भवन) निर्माण भवन भोपाल पदस्थ किया है वहीं प्रभारी कार्यपालन यंत्री कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग भोपाल रतन सोमकुंवर को प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नया भोपाल संभाग पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews