Transfer : मध्यप्रदेश में एक IPS का तबादला, दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

up police news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP ) में उपचुनाव की तारीखों का भले ही ऐलान हो गया, लेकिन तबादलों का दौर लगातार जारी है।आए दिन आईएसएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला और दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

विभाग ने आईपीएस डीसी सागर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन, होम गार्ड से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित किया है। वही आईपीएस जी. अखेतो सेमा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआईएसएफ भोपाल के साथ अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन का कार्य सौंपा गया है। आईपीएस ए. साईं मनोहर को पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता, पुलिस मुख्यालय भोपाल के साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews