चाचा शिवराज और भतीजे नकुल के बीच तेज हुई Twitter जंग

चाचा शिवराज और भतीजे नकुल के बीच तेज हुई Twitter जंग

भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के मध्य प्रदेश से इकलौते सांसद नकुल नाथ के बीच ट्विटर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल छिंदवाड़ा के  सौसर में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति खंडित होने के बाद बीजेपी ने इसे जिस तरह से छत्रपति शिवाजी के  अपमान का मुद्दा बनाते हुए जंग छेड़ी है उसके बाद शिवराज और नकुलनाथ आमने-सामने हैं।

शिवराज सिंह चौहान आज सौसर के दौरे पर हैं और जहां वे जन अभियान चलाकर शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आह्वान करेंगे।  शुक्रवार को नकुल नाथ ने  ट्वीट करके शिवराज को अपने गृह ग्राम सौसर में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था जिसके जवाब में शिवराज ने ट्वीट किया था कि भतीजे, ट्विटर के माध्यम से भोजन आमंत्रण न तो सौसर की,न छिंदवाड़ा की, न प्रदेश की और न देश की पद्धति या परंपरा है।

शिवराज ने सरकार के ऊपर छत्रपति शिवाजी के अपमान का भी आरोप लगाया था। शनिवार को एक बार फिर नकुल नाथ ने शिवराज को ट्वीट किया और लिखा चाचाजी अतिथि देवो भव की संस्कृति को मानते हुए पुन आपका छिंदवाड़ा के सौसर में स्वागत है। छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी के लिए राष्ट्र गौरव हैं और हम सब उनका सम्मान करते हैं। जय भवानी जय शिवाजी। इसके बाद नकुल नाथ ने शिवराज पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि पांढुर्ना शहर की अंबिका चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना और चौक का नाम शिवाजी महाराज चौक करने का प्रस्ताव जब आप की सरकार में मंजूरी के लिए भेजा गया था तो आपकी सरकार ने इंकार क्यों किया? सौसर की तरह ही पांढुर्ना में भी हम सब छत्र पति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करेंगे। अब इंतजार इस बात का है कि नकुल नाथ की ट्वीट के बाद शिवराज का क्या ट्वीट जवाब आता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews