शिवराज-कमलनाथ के बीच छिड़ी ट्वीटर वॉर, शिवराज बोले- हमें तो सिर्फ जनता की सेवा करना आता है

shivraj kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा उपचुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई है। कमलनाथ द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवाट करते हुए अब सीएम शिवराज का ट्वीट सामने आया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि ‘जिस तरीके से आपने प्रदेश में हालात बिगाड़े थे, मैं उन्हें अब सुधारने के लिए क्या-क्या करूं।’ शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘हमें ना तो तमाशा की राजनीति आती है ना ही तमाशे की, हमें तो सिर्फ जनता की सेवा करना आता है।’ मुख्यमंत्री ने लिखा है कि “आप के झूठे वादों से डिफाल्टर बन चुके किसानों को राहत दूँ ? फसल खरीदूँ ? फसल बीमे से नुकसान का भुगतान करूँ ? छात्रों को प्रोत्साहन दूँ ? बेटियों का कन्यादान करूँ ? स्ट्रीटवेंडर्ज़ को ऋण दूँ या फिल्मी सितारों का मजमा लगा कर तमाशा रचाऊँ ? कमलनाथ जी, हमें जनता का निर्णय शिरोधार्य होगा।”

दरअसल शनिवार को ही कमलनाथ ने ट्वीट कर सीएम शिवराज पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा था कि ‘जनता ने तो देश में कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय किया था, लेकिन आपको जनता का निर्णय कहां शिरोधार्य हुआ? आपने सौदेबाजी से लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश का अपमान कर बीच में ही कांग्रेस सरकार गिरा दी थी। आगे कमलनाथ ने लिखा, “इन 15 माह में हमने इन सब कामों के साथ ही प्रदेश की पहचान बदलने का काम भी किया। आपकी सरकार में प्रदेश के माथे पर लगे महिलाओं में अत्याचार में नंबर वन, किसानों की आत्महत्याओं में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, मजदूरों के उत्पादन में नंबर वन, युवाओं की रोजगार के अभाव में आत्महत्या में नंबर वन प्रदेश के दाग को धोने का काम भी किया। प्रदेश की जनता इस सच्चाई को जानती है और उस जनता का अगला निर्णय भी हमें शिरोधार्य होगा।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews