मंत्री विजय शाह मामले में बोलीं उमा भारती,”उनकी बर्खास्तगी में असमंजस आश्चर्य का विषय है”

कैबिनेट मंत्री विजय शाह मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR पर सवाल उठाते हुए इसे रिप्रोड्यूस करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने FIR के पैराग्राफ 12 को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हाई कोर्ट ने यहां तक कहा है कि यदि इस एफआईआर को चुनौती दी जाए तो यह आसानी से रद्द हो सकती है।
Uma Bharti

Uma Bharti

Uma Bharti demanded  dismissal of Vijay Shah: कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर अमर्यादित टिप्पणी कर बुरी तरफ फंस चुके मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने नके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिस पर हाई कोर्ट ने अब सवाल उठाये हैं और पुलिस को उसे सुधारने के निर्देश दिए हैं इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि बर्खास्तगी में असमंजस आश्चर्य का विषय है।

कर्नल सोफिया कुर्रेशी को पहलगाम हमले के आतंकवादियों की बहन बताकर घिरे कैबिनेट मंत्री विजय शाह बार बार माफ़ी मांग रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश के लोगों से लेकर न्यायपालिका तक का गुस्सा कम नहीं हो रहा है, कल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने डीजीपी को चार घंटे में एफ आई आर करने के आदेश दिए जिसके बाद देर रात एफआईआर हो गई, इसे चुनौती देते हुए विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जहाँ सीजेआई से उन्हें फटकार सुनने को मिली औ र्कोई राहत नहीं मिली।

देशवासियों को लज्जित किया है

मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने अभियान छेड़ दिया है और पुलिस थानों में आवेदन देकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है, इधर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी नाराज हैं कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने कल बुधवार को X पर लिखा –  विजय शाह की मंत्री पद से बर्खास्तगी एवं FIR दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी की नसीहतों का तो हम ध्यान रखें

आज उमा भारती ने एक बार फिर X पर लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा-  “कांग्रेस के कहने सुनने से हमें क्या मतलब, नैतिकता और देशभक्ति पर कांग्रेस खरी उतर ही नहीं पाई किंतु हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई नसीहतों का तो हम ध्यान रखें। उन्होंने स्वयं पहलगाम की घटना से लेकर आज तक जो शौर्य एवं धैर्य का परिचय दिया उससे दुनिया चकित हुई और पूरा भारत उनके साथ खड़ा है।

उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिंदा कर रहा है

उमा भारती ने कहा,  हमारे राज्य के मेरे सगे भाई जैसे प्रिय मंत्री विजय शाह को या तो हम बर्खास्त करें या वह इस्तीफा दे दें, क्योंकि उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिंदा कर रहा है, उनकी बर्खास्तगी में असमंजस आश्चर्य का विषय है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews