लोधी बाहुल्य सीटों पर प्रचार करेंगी उमा भारती

Uma-Bharti-to-campaign-for-Lodhi-peoples-seats

भोपाल। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती इस बार चुनाव मैदान में नहीं हैं, लेकिन वे मप्र में चुनाव प्रचार कल से शुरू जा रही हैं। वे 27 अप्रैल को प्रदेश की चार लोकसभा सीट दमोह, मंडला, बालाघाट और खजुराहो में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी। खास बात यह है कि इन चारों सीटों पर लोधी मतदाता सबसे ज्यादा हैं। 

उमा शनिवार को प्रात: 11.15 बजे दमोह लोकसभा के बडामलेहरा के घुवारा में पार्टी प्रत्याशी  प्रहलाद पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे मंडला लोकसभा के गोटेगांव विधानसभा के मुंगवानी में पार्टी प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2.30 बजे बालाघाट जिले के वारासिवनी के खैरलांजी एवं शाम 4 बजे बालाघाट के भरवेली में पार्टी प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 6 बजे कटनी जिले के मुडवारा में पार्टी प्रत्याशी बी.डी. शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews