क्या अगला मामला महाकाल मंदिर का होगा! श्रीराम मंदिर और मां बगलामुखी के बाद उमंग सिंघार ने किया सवाल, सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंदिरों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी ऐसा मामला सामने आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि महाकाल मंदिर को लेकर भी शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन सरकार इन सभी मामलों पर मौन है।
Umang Singhar

Umang Singhar

उमंग सिंघार ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर और मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से जुड़े चढ़ावा और आभूषण प्रबंधन के मामलों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा अनियमितताओं का मामला सामने आया और अब मां बगलामुखी मंदिर में सोने-चांदी के आभूषणों एवं चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच चल रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि इसी तरह की स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी ऐसा मामला सामने आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि महाकाल मंदिर को लेकर भी इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल किया कि इस मुद्दे पर वे मौन क्यों हैं और क्या सरकार इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराएगी।

उमंग सिंघार ने किए सवाल

उमंग सिंघार ने मंदिरों के चढ़ावे, आभूषणों और दान की कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भी इसी तरह का घोटाला सामने आ सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर मंदिरों में चोरी और अनियमितताओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल किया कि वह इस पूरे मामले पर मौन क्यों हैं।

सरकार से पूछा “जांच किस दिशा में चल रही है”

कांग्रेस नेता ने पूछा है कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं और क्या सरकार दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले ओरछा के राजा राम सरकार मंदिर से नकदी और आभूषण गायब होने का मामला भी सामने आया था, लेकिन वर्षों बाद भी उसका खुलासा नहीं हो सका। उमंग सिंघार ने कहा कि “मध्यप्रदेश सरकार की जांच आखिर किस दिशा में चल रही है? क्या यह मामला भी अन्य फाइलों की तरह दबा दिया जाएगा, या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी? प्रदेश की जनता जवाब चाहती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में मंदिरों की संपत्ति की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और सरकार को इसे लेकर जवाब देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews