केंद्र सरकार ने किया इम्पेनल्ड, प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे मध्य प्रदेश के ये तीन IPS अधिकारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रतिनियुक्ति के लिए 65 IPS अधिकारियों को इम्पेनल्ड करते हुए सूची जारी की है इस सूची में मध्य प्रदेश के तीन और छत्तीसगढ़ के चार पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं
IPS

IPS officers

IPS officers on deputation: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 65 अधिकारियों की सूची जारी कर उन्हें इंस्पेक्टर जनरल (IG ) और समकक्ष पद पर इम्पेनल्ड किया है और प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुलाया है, केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वरा जारी इस सूची में मध्य प्रदेश के तीन IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की 65 अधिकारियों की सूची   

गृह मंत्रालय ने 65 अधिकारियों की जो सूची जारी की है उसमें 57आइपीएस अधिकारी 2007 बैच के हैं जिनके नाम के आगे Initial लिखा है जबकि शेष 8 अधिकारियों के नाम के आगे Initial Leftover लिखा है इनमें एक अधिकारी  2003 बैच का, तीन अधिकारी 2004 बैच के, एक अधिकारी 2005 बैच का और तीन अधिकारी 2006 बैच के है ये सभी किसी कारणवश पहले इम्पेनल्ड लिस्ट में छूट गए थे।

ये तीन IPS जायेंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 

केंद्रीय नियुक्ति पर जाने वाले मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों में सचिन कुमार अतुलकर, रुचिका जैन और कृष्णावेणी देशावतु के नाम शामिल हैं ये सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये तीनों पुलिस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के 2007 बैच के अधिकारी हैं।

सूची में छत्तीसगढ़ के 4 IPS के नाम 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाली सूची में छत्तीसगढ़ से चार अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन अधिकारियों को इम्पेनल्ड किया गया है उसमें 2007 बैच के आईपीएस रामगोपाल गर्ग, जितेन्द्र सिंह मीणा, दीपक कुमार झा और अभिषेक शाडिल्य का नाम शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews