भोपाल- सरकारी अस्पताल में बच्चा बदलने की घटना के बाद जमकर हंगामा

भोपाल- सरकारी अस्पताल में बच्चा बदलने की घटना के बाद जमकर हंगामा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी के सरकार अस्पताल में बच्चा बदलने की बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जेपी अस्पताल (Jaiprakash hospital) में पहले एक परिवार को बताया गया कि उन्हें लड़का हुआ है, लेकिन बीस मिनिट बाद अस्पताल प्रबंधन कहता है कि गलती हो गई उनके यहां लड़की हुई है। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को सुबह एक महिला की प्रसूति कराई गई। पिंकी पटेल नाम की महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने पिंकी के भाई गोलू को एक लड़का सौंपा और कहा कि उसकी बहन को हेटा हुआ है। इसपर खुशी जताते हुए गोलू ने नन्हें बच्चे की फोटो खींची और सभी रिश्तेदरों को भेज दी। लेकिन ये खुशी 20 मिनिट में ही काफूर हो गई जब डॉक्टर ने उनसे कहा कि गलती हो गई थी और पिंकी ने लड़के को नहीं बल्कि एक लड़की को जन्म दिया है। इतना सुनते ही घरवलों ने ऑपरेशन थियेटर के बाहर हंगामा कर दिया।

मामले में महिला के भाई का कहना है कि डॉक्टरों ने पहले बच्चा उसकी गोद में भी दे दिया था और फिर बाद में आकर कहा गया कि बच्चा बदल गया है। आखिर ये कैसे हो सकता है। हंगामे के बाद वहां सिविल सर्जन, डॉक्टर्स और अस्पताल स्टाफ भी पहुंच गया। सूचना मिलने पर हबीबगंज थाने की टीआई भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है, लेकिन घरवाले अब डीएनए टेस्ट की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि मां और बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए तभी वो मानेंगे कि उनके घर बेटा हुआ है या बेटी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews