कुणाल चौधरी की वायरल ‘चिट्ठी’ पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत

कुणाल चौधरी की वायरल ‘चिट्ठी’ पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत

भोपाल। उपचुनाव (Byelection) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सियासत गर्म है| वार पलटवार के दौर के बीच अब कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (Kunal Choudhary) के राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) को लिखे एक कथित लेटर को लेकर सियासत गरमा गई है| विधायक ने इस Letter को फर्जी बताते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पुलिस में कर उचित कार्यवाही की माँग की है।

अब्बास हफ़ीज़, प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि विधायक कुणाल चौधरी ने उनके नाम से चलाई गई फ़र्ज़ी चिट्ठी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पुलिस में कर के उचित कार्यवाही की माँग की है। एक जनप्रतिनिधि के लेटर पैड को फ़र्ज़ी तौर पर बना के इस्तेमाल करना संगीन अपराध है और सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। भाजपा अपनी अंतर्कलह छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्रकारी हथकंडे अपना रही है।

वायरल लेटर में बताई कांग्रेस के भविष्य की चिंता
दरअसल कांग्रेस विधायक और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी का एक कथित लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को दस जुुलाई को लिखे गए इस लेटर में कांग्रेस के भविष्य को लेकर चिंता जताई गई है| साथ ही लेटर में हाल ही में कांग्रेस विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी के बीजेपी में संपर्क मे रहने की बात कही है। इस लेटर में लिखा है कि भाजपा प्रतिनिधियों द्वारा लगातार लोकतंत्र को कुचलने की साजिश की जा रही है। प्रदेश के दो वरिष्ठ नेता जिस आयुवर्ग में हैं, वो युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करने में असमर्थ हैं। मौजूदा नेतृत्व के प्रति जनता में एक ‘अघोषित प्रतिद्वंद’ का भाव होना पार्टी के लिए सदैव हानिकारक रहा है।

इस लेटर में राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के कांग्रेस विधायकों और नेताओं के संपर्क में होने की बात कही है। साथ ही राहुल गांधी से आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में आने की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews