नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया समिति का गठन,15 अगस्त तक सौंपेगी रिपोर्ट

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया समिति का गठन,15 अगस्त तक सौंपेगी रिपोर्ट

भोपाल,

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि वर्तमान में नगरीय निकायों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और निकायों की स्थिति पर समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया है। ये समिति स्थानीय स्तर पर आय के स्रोत कैसे बढ़ाए जा सकते हैं इसे लेकर रिसर्च करेगी और 15 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद विभाग निर्णय लेगा कि आगे किस तरह से निकायों को मजबूत करने का कार्य किया जाए। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकल स्तर पर निकायों आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा साथ ही मेट्रों का काम जल्द ही धरातल पर लोगों को दिखाई देगा।

इसी के साथ कोरोना संकट में निकाय कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी निभाए जाने पर उन्होने कहा कि कर्मचारियों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने काम को अंजाम दिया है। नगरीय निकायों के सभी कर्मचारियों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। वहीं केवलारी को नगर पंचायत की श्रेणी में शामिल करने को लेकर  कहा कि स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करके विभाग अंतिम निर्णय लेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews