‘विभीषण’ वाले बयान पर वीडी शर्मा ने किया मुरलीधर राव का बचाव, कहा ‘सब भगवान राम के भक्त’

‘विभीषण’ वाले बयान पर वीडी शर्मा ने किया मुरलीधर राव का बचाव, कहा ‘सब भगवान राम के भक्त’

VD Sharma on Vibhishan statement : विभीषण वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बचाव किया है। उनका कहना है कि सभी भगवान राम के भक्त हैं और वीभिषण भी उन्हीं के भक्त थे। बीजेपी के मध्यप्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने मंच से सिंधिया समर्थकों को विभीषण कह दिया था, जिसके बाद कांग्रेस बीजेपी को जमकर घेर रही है।

इस मामले में वीडी शर्मा ने कहा कि ‘लेकिन सब भगवान राम के भक्त हैं और भगवान राम के भक्त होने के नाते से ही उन्होंने कुछ कहा होगा। मुझे पूरी तरह पता नहीं है कि उन्होने किन शब्दों का प्रयोग किया है। लेकिन विभीषण भी भगवान राम के भक्त थे, सत्य के साथ थे, असत्य को पराजित करने लिए थे, आततायी प्रवृत्तियों को समाप्त करने का उनका संकल्प था तो वो तो और महान थे।’ उन्होने कहा कि इसलिए इस दिशा में शब्दों का क्या प्रयोग किया गया मुझे पता नहीं है। वहीं कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास तो कुछ है नहीं, कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। इस मध्यप्रदेश को बचाने के लिए जिन लोगों ने काम किया, कांग्रेस ओंधे मुंह गिरी, ध्वस्त हो गई तो वो क्या नहीं बोलेंगे। वो झूठ छल-कपट की राजनीति करते हैं। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमारा नेतृत्व आगामी 2023-24 की तैयारियों के साथ बाकी सारे कामों में जुटा हुआ है।

बता दें कि राधौगढ़ में बूथ त्रिदेव सम्मेलन में शिरकत करने के लिए बीजेपी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव पहुंचे थे। उस समय मंच पर सिंधिया समर्थक दो मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। बीजेपी के संगठन और सत्ता की तारीफ करते हुए मुरलीधर राव अचानक कह गए कि कांग्रेस में बचा ही क्या है। कांग्रेस की तुलना लंका से करते हुए उन्होंने कहा कि अब विभीषण यहां आ गए हैं अब वहां सब कुछ खत्म है। उन्होंने सिंधिया समर्थकों से भी इस सवाल का जवाब चाहा तो खिसियाते हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले कि हम तो राम के सेवक हैं। मुरलीधर राव पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं और एक बार फिर उनके इस बयान पर जमकर बवाल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”772756576″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews