उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, कई मकान-दुकान क्षतिग्रस्त, देखें खौफनाक वीडियो

उत्तराखंड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बारिश (Rain) का कहर जारी है। आज मंगलवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग के ऊपरी क्षेत्र में मूसलाधार के दौरान बादल फट गया और गदेरा उफान पर आ गया जिससे कई भवनों को नुकसान हुआ है, जिसके चलते संगम बाजार भी बंद हो गया। वहीं, आईटीआई (ITI) का भवन भी ध्वस्त हो गया।गनिमत थी कि हादसे के दौरान दुकानें बंद थी, वरना बड़ी अनहोली हो सकती थी।इस घटना का जिसने भी वीडियो देखा शॉक हो गया।

यहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी दीवान सिंह ने भी आईटीआई के भवन से कूदकर अपनी जान बचाई। उत्तराखंड के देवप्रयाग के बाजार में कम्प्यूटर सेंटर, बैंक, बिजली, फोटो आदि की दुकानें भी ध्वस्त हो गईं। उधर शांता नदी पर बनी पुलिया, रास्ता सहित उससे सटी जूलर्स, कपड़े, मिठाई आदि की दुकाने भी उफान की भेट चढ़ गईं। शांति बाजार में लगभग करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटा, जिससे शांता गदेरा उफान पर आ गया। मलबा आने से देवप्रयाग मुख्य बाजार में भी दस दुकानों को नुकसान हुआ है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल, एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें घटनास्थल की तरफ बढ़ रही है।अपडेट जारी है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews