VIDEO VIRAL : BJP नेता से झड़प के बाद CSP का तबादला, ग्वालियर भेजा

VIDEO VIRAL : BJP नेता से झड़प के बाद CSP का तबादला, ग्वालियर भेजा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन सीएसपी (Ujjain CSP) को बीजेपी नेता (BJP Leader) से पंगा लेना महंगा पड़ गया है।भाजपा नेता से झड़प के बाद 48 घंटों के अंदर सीएसपी रितु केवारे का ट्रांसफर उज्जैन से ग्वालियर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसानों के खाते में बीमा राशि ट्रांसफर करने के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन दौरे पर पहुंचे थे, जहां सीएम के हेलीपैड से उतरते समय बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के साथ बीजेपी का एक पूर्व पार्षद ओम अग्रवाल (Om Aggarwal) हेलीपैड पर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा के चलते पुलिसकर्मियों ने ओम अग्रवाल को रोक दिया। इस पर अग्रवाल पुलिसकर्मियों भिड़ गया और दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर सीएसपी पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस दौरान बीजेपी के नेता रितु केवरे से उलझ गए और सीएसपी को ट्रांसफर कराने की लगातार धमकी दे डाली ,इसी बीच एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह (Amarendra Singh) ने मोर्चा संभाला और इस पूरे घटनाक्रण के 48 घंटे बाद सीएसपी रितु केवारे का तबादला ग्वालियर कर दिया गया है। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों और बीजेपी नेता के बीच जमकर झड़प होती दिखाई दे रही है।इस दौरान पुलिस कर्मी के घायल होने की भी खबर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews