Virtual Rally: BJP अध्यक्ष का विपक्ष पर बड़ा हमला, चीन और कांग्रेस के रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात

Virtual Rally: BJP अध्यक्ष का विपक्ष पर बड़ा हमला, चीन और कांग्रेस के रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात

भोपाल।

मध्यप्रदेश 25 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल रैली कर रहे थे। भाजपा का दावा है कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक लोग जुड़ेंगे। रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई। जहाँ आज गुरूवार को वर्चुअल रैली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चीन से पैसा लेते हैं और उससे जो स्टडी कराई जाती है वो देशहित में नहीं है। वहीँ उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कुछ संस्थाओं ने करीब 300 हजार अमेरिकी डॉलर दिए हैं।

दरअसल अपने वर्चुअल रैली में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि चीन और कांग्रेस के बीच गुपचुप रिश्ता है। वहीँ जिस राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन फंडिंग करता है। उसकी चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं और कई कांग्रेस नेता इससे जुड़े हुए हैं। वहीँ उन्होंने ये कहा है कि गलवान घाटी में हुई घटना पर भी कांग्रेस ने राजनीति की। वहीँ उन्होंने बड़ा दावा किया है कि 2017 के अगस्त माह में जब चीन और भारत आमने सामने थे, तब राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ गुपचुप मुलाकात कर रहे थे। अब यही कांग्रेस हमपर सवाल उठा रही है। नड्डा ने ये भी कहा कि कांग्रेस की गलती के कारण देश की 43 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चली गई। जब गलवान घाटी को लेकर सभी राजनैतिक दल केंद्र की मोदी सरकार के साथ हैं, वहीं एक परिवार सवाल खड़े कर रहा है।

बता दें की गुरुवार को होने वाली इस वर्चुअल रैली से पार्टी कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक को जोड़ने का लक्ष्य था। पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में इस रैली की तैयारियां पूरी की गई थी। वहीं राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। इधर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews