दिग्विजय सिंह के दंगे भड़काने वाले बयान पर विश्वास सारंग ने साधा निशाना, कांग्रेस से मांगा जवाब

सारंग ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता है, ना नीति और ना ही नीयत, केवल नक़ल करने से काम नहीं चलेगा, नक़ल के लिए भी अकल चाहिए, वे कितना भी संगठन मजबूत करने की कोशिश कर लें कांग्रेस देश और प्रदेश में समाप्ति की कगार पर है ।
Vishvas Sarang

Vishvas Sarang targeted Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक बयान इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं… बाबरी मस्जिद शहीद हुई और हमने हिन्दू मुसलमानों को जोड़कर दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की, दिग्विजय सिंह के इस बयान को भाजपा उनका दंगा करवाने का कुबूलनामा कह रही है और हमलावर है।

वक्फ़ संशोधन बिल के बाद देश में और प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुए दंगों ने एक बार फिर देश में सियासी बवाल मचा दिया है, इंडी गठबंधन की पार्टियाँ इसे लेकर भाजपा पर ही हमलावर हैं वे बंगाल में हुई हिंसा के लिए भाजपा को दोषी बता रहे हैं जबकि एक नेता ने तो शर्मनाक बयान देते हुए हिंसा के लिए बीएसएफ को हो दोषी बता दिया, खास बात इन लोगों में किसी ने भी ममता बनर्जी पर सवाल नहीं उठाये, इसी तरह हनुमान जयंती पर गुना में हुए दंगे और पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में हुए दंगों के लिए कांग्रेस ने भाजपा को ही जिम्मेदार बताया।

दिग्विजय सिंह का बयान हो रहा वायरल 

इस समय दंगों का मुद्दा देश प्रदेश में फिर सियासी हंगामा मचाये हुए है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुले तौर पर दंगों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हैं, मुसलमानों का पक्ष रखते हुए दिग्विजय सिंह ने उन्हें प्रताड़ित बताया पीड़ित बताया, अब उनका एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं… बाबरी मस्जिद शहीद हुई और हमने हिन्दू मुसलमानों को जोड़कर दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की।

मंत्री विश्वास सारंग ने किया पलटवार 

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने उनपर पलटवार किया है, सारंग ने कहा कि दिग्विजय का ये बयान उनका कुबूलनामा है कि दंगे उन्होंने करवाए, मियाँ दिग्विजय सिंह ने मान ही लिया कि बाबरी मस्जिद कांड के बाद दंगा उन्होंने करवाया।

दंगे करवाने वाले बयान को भाजपा ने माना कुबूलनामा 

वे कह रहे हैं बाबरी मस्जिद शहीद हुई और कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए दंगा फसाद मैंने करवाया,  ये सुनिश्चित करता है कि इस देश में दंगा फसाद कराने के पीछे केवल कांग्रेस ही रही है, कांग्रसे नेताओं ने ही इस देश की आबोहवा ख़राब की है,  दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकार से बाबरी शहीद होने की बात कही है इससे आपत्तिजनक बात कोई और नहीं हो सकती लेकिन उनके दिल की बात, उनका षड्यंत्र, उनकी जुबान से ही सामने आ गया जो हम कहते थे वो दिग्विजय सिंह ने ही कुबूल कर लिया।

सारंग ने कांग्रेस से पूछा सवाल, दिग्विजय पर एक्शन की मांग 

सारंग ने कहा ये बयान दिग्विजय सिंह का चाल, चरित्र और उनके कारनामों को उजागर करता है कि इस देश में प्रदेश में कहीं दंगे हुए तो उसे कराने वाले दिग्विजय सिंह ही है, कांग्रेस को इसपर जवाब देना होगा , उनके शीर्ष नेता खुद कुबूल कर रहे हैं कि उन्होंने दंगे फसाद कराये, बाबरी को शहीद कहना पाकिस्तान परस्ती की बात करना है जो दिग्विजय हमेशा करते हैं, कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि दिग्विजय सिंह ने दंगे कराये हैं तो क्या वे राज्यसभा सदस्य रहने लायक हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1076310543″]

[dgv_vimeo_video id=”1076310675″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews