विश्वास सारंग का कमलनाथ पर हमला, कहा- ‘झूठ की परतें अब खुलने लगी है’

विश्वास सारंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हनी ट्रैप पेनड्राईव (Honey Trap Pen drive) मामले में बयान देकर फंसे पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) से आज मामले की जांच कर रही SIT की टीम पेन ड्राइव बरामद करने और उनके बयान लेने उनके बंगले जाने वाली थी। लेकिन कमलनाथ उससे पहले ही दिल्ली (Delhi) रवाना हो गए। जिसके बाद बीजेपी को उन पर हमला करने का मौका मिल गया है। चिकित्सक शिक्षा मंत्री विश्वास सांरंग (Vishvas Sarang) का कहना है कि कमलनाथ की स्थिति असमंजस की हो गई है इसलिए वह भागते फिर रहे हैं।

Sex Racket : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती गिरफ्तार

झूठे और फरेबी बयान न दें कमलनाथ
विश्वास सांरंग ने कहा कि कमलनाथ की झूठ की परत अब खुल रही है। कांग्रेस की आदत बन गई है लोगों को गुमराह करने और सेंसेशलन खबरें बनाना। कमलनाथ की स्थिति अब असमंजस की है इसलिए वह भागते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ 50 सालों से संवैधानिक पद पर हैं, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके है, उन्हें झूठे और फरेबी बयान नहीं देना चाहिए। कमलनाथ को अब यह स्थापित करना होगा कि हनी ट्रैप की पेनड्राइव उनके पास कैसे आई और कहां है।

धीरे-धीरे पूरी दुकानें खोलेंगे
प्रदेश की कोरोना स्थिति को लेकर सांरंग ने कहा कि संक्रमण दर घट रही है, लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। धीरे-धीरे पूरा बाजार खोलने की ओर हम बढ़ रहें है। उन्होंने बताया कोविड कंट्रोल टीम बनाने का प्रयोग सफल रहा। भोपाल में कंल 500 कर्मचारी सवा सौ की टीम के साथ फील्ड में निकले और सुनिश्चित किया कि जहां भी दुकानें खुली है वहां पर कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews