MP Weather Update: मप्र में फिर बदला मौसम, इन जिलों में शुरू हुई तेज बारिश

MP Weather Update: मप्र में फिर बदला मौसम, इन जिलों में शुरू हुई तेज बारिश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| Weather Update MP मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को गुरूवार को बड़ी राहत मिली| भोपाल, इंदौर, समेत प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद तेज और रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है| मौसम विभाग (wWeather Department) ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है|

प्रदेश में आज फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, इंदौर, देवास, दमोह, रायसेन और सिवनी समेत कई जिलों में शाम तक बारिश हुई है| इंदौर में गुरुवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम का दौर जारी रही। हालांकि तेज बारिश शहर के एक हिस्से में हुई।

बारिश का सिलसिला फिर शुरू
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। इसके प्रभाव से 11 सितंबर से प्रदेश में बरसात का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। उधर, उत्तरप्रदेश से राजस्थान तक बनी एक द्रोणिका (ट्रफ) की वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दस संभागों और 12 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के साथ ही बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा,खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, सागर,दमोह जिलों में 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है| साथ बिजली चमकने की भी संभावना है|

आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया| आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं लोग घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक घटना सेंधवा के ग्राम खापाडा की है। जहां दोपहर में भारी बारिश हुई। इस दौरान बारिश से बचने के लिए खेत में काम कर रहे दो परिवार के लोग एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान सभी लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बिजली गिरने से तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews