सचिन के भाजपा मे जाने पर क्या बोले दिग्विजय कमलनाथ..

kamal nath government 20 march 2020

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस विधायक सचिन बिरला के बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है की बिकाऊ माल बिकेगा टिकाऊ माल टिकेगा। उन्होंने सचिन बिरला के बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हे बिकाऊ बताते हुए यह बात कही, वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

CORONA ALERT: इंदौर के सात मरीजों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का सब वेरिएंट मिला

कमलनाथ ने ट्वीट किया है की भाजपा ने सौदेबाज़ी व बोली से प्रदेश में अपनी सरकार बनायी क्योंकि जनता ने तो उन्हें चुनावों में नकार दिया था , घर बैठा दिया था। अब प्रदेश में हो रहे इन चार उपचुनावों में भी भाजपा ने जनता का मूड देख लिया है। भाजपा को संभावित परिणामो का अंदेशा हो चला है , उनका जनाधार ख़त्म हो चुका है , जनता अब उनको एक पल भी सत्ता में देखना नही चाहती है तो अब अपनी सरकार व खोये जनाधार को बचाने के लिये भाजपा एक बार फिर सौदेबाज़ी कर प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने में व लोकतंत्र में जनता को मिले वोट के अधिकार का अपमान करने में लग गयी है। शिवराज जी अपनी कुर्सी बचाने के लिये आप कितनी भी सौदेबाज़ी की राजनीति कर लो लेकिन आपकी यह कुर्सी अब बचने वाली नही है क्योंकि जनता आपको नकार चुकी है और आपकी इस सौदेबाज़ी की राजनीति को इन चुनावों में वह मुँह तोड़ जवाब देगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews