पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के विधानसभा चुनावों 2021 (Assembly Elections 2021) की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ होने लगी है, वर्तमान में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) 201 सीटों और भाजपा(BJP) 78 से आगे चल रही है, हालांकि अंतिम फैसला होना अभी बाकी है, लेकिन इसके पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. राजगढ़ कलेक्टर की दो टूक- मौके पर नहीं मिले तो वार्ड प्रभारी होंगे निलंबित

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं था। पिछले विधानसभा चुनाव में 03 सीट से आगे बढ़कर आज हम तीन अंकों के निकट पहुंच गए हैं। पार्टी के वोट में 125% का इजाफा अपने आप में एक रिकॉर्ड है।वहां दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस (Congress) और कम्युनिस्ट पार्टी की हालत पर तरस आता है।सोचना है तो वो सोचे राहुल बाबा।  कांग्रेस अभी डबल जीरो पर है। देश में कांग्रेस कहीं नही बची है।

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके नेता संकट के इस दौर में भी मैदान में उतरकर पीड़ित मानवता की मदद करने के बजाय घर में बैठकर भय और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उनका फर्ज सिर्फ आलोचना करना ही है?

यह भी पढ़े.. एमपी के इस जिले में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू, यहां पढ़े क्या रहेगा खुला और बंद

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के #Vaccination में पिछड़ने का आरोप सही नहीं है। दरअसल सरकार कोविड अस्पतालों को #Vaccine सेंटर नहीं बनाना चाहती इसलिए टीकाकरण के लिए नए सेंटर बनाए जा रहे हैं। वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक होते ही जल्द व्यापक टीकाकरण शुरू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews