मोदी के संदेश के बाद क्या बोले नरोत्तम, देखें वीडियो

मोदी के संदेश के बाद क्या बोले नरोत्तम, देखें वीडियो

भोपाल।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद एमपी के दिग्गज बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेशवासियों से पांच अप्रैल को एकजुट होने की अपील की है।नरोत्तम ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर मैं समस्त प्रदेशवासियों से और देशवासियों से अपील करता हूं कि यह जिस व्यक्ति की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी उसके प्रयासों की सराहना की है।

मिश्रा ने कहा कि पूरा विश्व जिस व्यक्ति के कर्तव्यों को लेकर नतमस्तक है,ऐसे युग प्रदर्शक व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी के विचार के समर्थन में 5 अप्रैल को रात में 9:00 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों के बाहर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जला कर कोरोना के अंधेरे को मिटाने के लिए स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रकाश से जगमग करें।वही उन्होंने एक शेर के साथ लोगों का हौंसला बढ़ाया। नरोत्तम ने कहा कि ”कटेंगे तभी यह अँधेरे घिरे अब,स्वयं धर मनुज दीप का रूप आए”। जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना,अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews