
बिहार में चुनाव संग्राम पूरे जोश पर है, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता NDA प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर रहे हैं और प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार के रघुनाथपुर पहुंचे और RJD प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
योगी ने कहा जब मैं बिहार आता हूँ तो मुझे बिहार की गौरवशाली परंपरा याद आती है, बिहार की धरती हम सबके लिए ज्ञान की धरती है, भक्ति की धरती है, शक्ति की धरती है, शांति और क्रांति की धरती है, उन्होंने कहा जिस धरती ने उत्तर प्रदेश से आने वाला महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्रदान किया, जिस धरती ने नालंदा विश्वविद्यालय दिया हो, जिस धरती ने भगवान महावीर को जन्म दिया हो, जिस धरती ने चाणक्य दिया, जिस धरती ने डॉ राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण , बाबू जगजीवन राम और कर्पूरी ठाकुर जैसी विभूतियों को जन्म दिया हो, वो कौन लोग थे जिन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।
RJD के प्रत्याशी पर योगी ने साधा निशाना
योगी ने कहा रघुनाथपुर में मैंने देखा कि RJD ने यहाँ से जो प्रत्याशी दिया है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस पूरे क्षेत्र में ही नहीं, देश और दुनिया में कुख्यात रहा है, उन्होंने कहा कि आज भी आरजेडी और उनके लोग अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का विरोध कर रहे हैं, सीतामढ़ी में माँ जानकी के भव्य मंदिर और कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं, ये चुनाव ऐसे ही लोगों के खिलाफ एक लड़ाई है जो हम सबको मिलकर लड़ना है, उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार बिहार को पुनः उसकी प्रतिष्ठा दिलाने के लिए काम कर रही है।
आज हर बिहारी सीना तानकर देश-दुनिया में जा रहा है
योगी ने कहा RJD ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था, कांग्रेस कहती थी राम तो हुए ही नहीं, इनकी पार्टनर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी, इन लोगों को जब भी अवसर मिला एक ने बिहार में एक ने उत्तर प्रदेश में वहां के नागरिकों के सामने , नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया लेकिन डबल इंजन की NDA सरकार में आज हर बिहारी अपने गौरव के साथ सीना तानकर देश और दुनिया में जा रहा है।
योगी बोले – आज बिहार मा सब बा…
योगी आदित्यनाथ ने कहा आज बिहार में क्या नहीं है.. अब बिहार मा सब बा… अच्छी सड़कें हैं, मेडिकल कॉलेज हैं, इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, एयरपोर्ट है, आज बिहार में पलायन नहीं यहाँ प्रगति ने नए नए प्रतिमान स्थापित हो रहे है, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, अराजकता पैदा करने वालों के साथ जीरो टोलरेंस की नीति के तहत नीतीश कुमार सरकार कार्य कर रही है और यदि कुछ बच जाता है तो यूपी का बुलडोजर उसे पूरा कर देता है।
रघुनाथपुर में आरजेडी ने जो प्रत्याशी दिया है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस पूरे क्षेत्र में ही नहीं, देश और दुनिया में कुख्यात रहा है… pic.twitter.com/5GLOIaKCIr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2025
अब बिहार में सब बा… pic.twitter.com/D4tp2XXbx5
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

