बिहार बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवार बदलने पर विपक्ष के निशाने पर भाजपा, संजय सरावगी ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

बिहार बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने जहां अपना उम्मीदवार बदला तो वहीं विपक्ष भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने विपक्ष के बयानों पर करारा जवाब दिया है और दावा किया है कि पार्टी चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।
Bihar BJP

बिहार के बांकीपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा गुप्ता और जनसुराज ने प्रशांत किशोर को मैदान में उतारा है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को टिकट दिया गया था बाद में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदला और नीजर कुमार सिन्हा पर भरोसा जताया।

भाजपा के उम्मीदवार बदलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी भी तेज हो गई है। आरजेडी और जनसुराज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने तो सीधा कहा था कि भाजपा का उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग गया तो वहीं आरजेडी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं बची है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि अभिषेक कुमार सिन्हा के माता-पिता का बहुचर्चित चारा घोटाला से कनेक्शन था। सजा हुई थी इसलिए बांकीपुर में बीजेपी ने प्रत्याशी को बदल दिया।

विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

अब जनसुराज और आरजेडी के बयानों पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बयान देते हुए विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि परिवारिक कारणों से अभिषेक कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया और नामांकन वापस लिया। पारिवारिक कारण क्या है यह अभिषेक कुमार ही बता सकते हैं।

वहीं, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जन्मतिथि को लेकर आरजेडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर संजय सरावगी ने कहा कि 13 जुलाई को नीरज सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे और उसके बाद उनके सभी दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होंगे। सरावगी ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। यही कारण है कि विपक्ष बौखलाहट में निराधार और अनर्गल आरोप लगा रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews