Bihar Board Exam 2026: कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, अब 12 अक्टूबर तक भर सकते है एग्जाम फॉर्म , जानें डिटेल्स

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्कूल की ओर से रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की डेट 11 अक्टूबर तक और फाॅर्म जमा करने की डेट 12 अक्टूबर तक के लिए तय की गई है।
Rajasthan CET 2026

Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है।बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब छात्र 12 अक्टूबर 2025 तक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है ।पहले यह प्रक्रिया 19 सितंबर से 9 अक्तूबर तक निर्धारित थी, जिसके तहत छात्रों को अपने मूल एनलिस्टमेंट सर्टिफिकेट और परीक्षा आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर अपलोड करके परीक्षा शुल्क जमा करना था।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों का डमी एनलिस्टमेंट या रजिस्ट्रेशन कार्ड, जिस पर छात्र, माता-पिता/अभिभावक और स्कूल प्रधान का हस्ताक्षर हो, पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, वे परीक्षा आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। ऐसे छात्रों का एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा।
  • जिन छात्रों का हस्ताक्षरयुक्त डमी एनलिस्टमेंट सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, वे भी 2026 की इंटर परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकेंगे।
  • छात्रों को खुद फॉर्म भरने की जरूरत नहीं बल्कि स्कूल प्रमुख ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए BSEB की वेबसाइट्स biharboardonline.org या secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • सभी छात्रों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है और प्रिंसिपल को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी छात्र इस प्रक्रिया से छूट न जाए।
  • BSEB ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 जारी किया है जहां से आप अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।छात्रों ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी सही है या नहीं।आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज और शुल्क का ध्यान भी रखना जरूरी है।

Bihar Board : कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 माध्यमिक लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
  • जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews