Hindi News

पीएम मोदी के रोड शो में नीतीश कुमार नहीं दिखे साथ, राजनीतिक गलियारों में निकाले जा रहे गहरे मायने

Written by:Saurabh Singh
Published:
रोड शो में जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहे, जो पीएम मोदी के बाएं हाथ की तरफ खड़े थे।
पीएम मोदी के रोड शो में नीतीश कुमार नहीं दिखे साथ, राजनीतिक गलियारों में निकाले जा रहे गहरे मायने

पटना में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी गाड़ी पर नजर नहीं आए। लोकसभा चुनाव के समय नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ रोड शो में शामिल हुए थे और उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में यह पहले से तय था कि वे साथ नहीं दिखेंगे।

यह निर्णय रणनीतिक था, क्योंकि विधानसभा चुनाव में एनडीए का प्रमुख चेहरा नीतीश कुमार ही हैंउनके पीएम मोदी के दाएं-बाएं खड़े होने से गलत संदेश जाता, इसलिए जदयू ने पहले ही भाजपा नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी थी। नीतीश कुमार बिहार में सड़क मार्ग से लगातार दौरे और अलग-अलग जनसभाएं कर रहे हैं।

रोड शो में कौन-कौन रहा मौजूद

रोड शो में जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहे, जो पीएम मोदी के बाएं हाथ की तरफ खड़े थे। दाएं हाथ की तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल थे, जबकि गाड़ी में पीछे पटना की विभिन्न विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशी खड़े रहे।

रोड शो के लिए ललन सिंह को चुना

जदयू में नीतीश कुमार के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा हैं, लेकिन रोड शो के लिए ललन सिंह को चुना गया। मुख्यमंत्री सचिवालय को इस योजना की पहले से जानकारी थी और विपक्ष की नजर के बावजूद यह स्पष्ट संदेश देने वाली रणनीति का हिस्सा था।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews