Bihar Election 2025: राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव, RJD ने 143 उम्मीदवारों की जारी की सूची, देखें सभी के नाम

दीपावली के शुभ अवसर पर आरजेडी ने बिहार चुनाव के लिए 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। तेजस्वी यादव वैशाली की राघोपुर सीट से लड़ेंगे। राघोपुर सीट तेजस्वी यादव का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है। इसी सीट से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं। आरजेडी ने 24 महिलाओं प्रत्याशियों मैदान में उतारा है। आरजेडी ने भले ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है लेकिन महागठबंधन के सभी दलों के बीच अभी सीटों को लेकर समन्वय नहीं बना है।
Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025

बिहार चुनाव (Bihar Election) से पहले महागठबंधन में सियासी पारा अभी भी चढ़ा हुआ है। एक तरफ सीट शेयरिंग को लेकर कई नेता की नाराजगी सामने आ रही है। तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। राघोपुर सीट तेजस्वी यादव का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है। इसी सीट से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं। तेजस्वी यादव इसी सीट पर एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं।

RJD की सूची में महिलाओं को बोलबाला देखने को मिला है। 143 उम्मीदवारों की सूची में 24 महिलाओं को भी जगह दिया है। इनमें बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, वारसिलीगंज से अनिता देवी महतो, हसनपुर से माला पुष्पम, मधुबन संध्या रानी कुशवाहा, इमामगंज से रितु प्रिया चौधरी, बाराचट्टी से तनुश्री कुशवाहा, बनियापुर से चांदनी देवी सिंह, रजौली से पिंकी चौधरी, लालगंज से शिवानी शुक्ला, परसा डॉ करिश्मा राय, पातेपुर से प्रेमा चौधरी, मोकामा से वीणा देवी, मोहिउद्दीन नगर से डॉ एज्या यादव, मसौढ़ी से रेखा पासवान, बांकीपुर से रेखा गुप्ता, गोविंदपुर से पूर्णिमा देवी शामिल हैं।

RJDकी क्या है रणनीति?

पार्टी ने इसमें अपने पारंपरिक यादव-मुस्लिम (MY) समीकरण को कायम रखते हुए युवाओं, महिलाओं और लोकप्रिय चेहरों को भी स्थान देकर सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है. राघोपुर से तेजस्वी यादव के फिर से मैदान में उतरने ने पार्टी की जड़ों को मजबूती दी है, वहीं खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित चेहरे को टिकट देकर आरजेडी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि वह अब सिर्फ जातीय राजनीति नहीं, बल्कि जन-भावनाओं और स्टार फेस की अपील के सहारे भी मतदाताओं तक पहुंचना चाहती है

बिहार में कब हैं चुनाव?

चुनाव आयोग ने बिहार में दो चरणों के तहत मतदान संपन्न कराने का ऐलान किया है। पहले चरण के तहत 06 नवंबर जबकि दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को बिहार में मतदान कराया जाना है। इसके अलावा ,14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews