Bihar Election Results 2025: BJP की जीत का स्ट्राइक रेट 90% से ज्यादा, कांग्रेस ने की जांच की मांग, जुटाएगी एक एक सीट का डाटा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा बिहार की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से संदिग्ध है। चुनाव आयोग पूरी तरह से एकतरफ़ा है, इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है।
BJP Congress

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम (Bihar Election Results 2025) NDA के पक्ष में आने के बाद से BJP, JDU सहित अन्य सहयोगी दलों में ख़ुशी की लहर है, सभी पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर प्रदर्शन में वृद्धि की है जो सबको चौका रहा है, 90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ NDA ने 243 में से 202 सीट जीतकर सरकार बना ली और इतिहास भी रच दिया, लेकिन गठबंधन केवल 34 सीटों पर ही सिमट गया  जिसमें से कांग्रेस को केवल 6 सीट मिलीं, इसलिए अब कांग्रेस और उसके गठबंधन के दल इसे अस्वीकार कर रहे हैं, उन्हें दाल में काला दिखाई दे रहा है।

बिहार चुनाव परिणाम ने सियासी पंडितों ने चौंका दिया है, हालाँकि अधिकांश एक्जिट पोल के नतीजे NDA की सरकार बनाते दिखाई दे रहे थे लेकिन उसमें 200 पार का आंकड़ा नहीं था, उधर महागठबंधन को समर्थन करने वाले लोग, सोशल मीडिया, गठबंधन की पार्टियों के नेता, पार्टियों की आईटी सेल दावा कर रहे थे कि एक्जिट पोल गलत साबित होंगे गठबंधन जीतेगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे  लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिसके बाद से कांग्रेस और उसके गठबंधन के सहयोगी दल आक्रोशित हैं और नतीजों का विरोध कर रहे हैं।

किसी को ये उम्मीद नहीं थी, दाल में कुछ तो काला है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा बिहार चुनाव का जो परिणाम आया है उससे देश में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं, अब जब ऐसा होगा तो नतीजे इस तरह के अप्रत्याशित होंगे ही। उन्होंने कहा बिहार चुनाव में BJP का स्ट्राइक रेट 90% से ज्यादा है। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। दाल में कुछ तो काला है।

गड़बड़ी का आरोप, डेटा इकट्ठा कर रही कांग्रेस 

AICC कोषाध्यक्ष ने कहा हमने अपने गठबंधन सहयोगियों से बात की है, उनका मानना ​​है कि ये अप्रत्याशित नतीजे हैं और इनकी जांच होनी चाहिए। हमें बिहार भर के कार्यकर्ताओं से फ़ोन आ रहे हैं कि गड़बड़ी हुई है। हमारे लोग डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। हम फ़ॉर्म 17C, मतदाता सूची देखेंगे और फिर तथ्यों और आंकड़ों के साथ आपके पास आएंगे।

लोकतंत्र की रक्षा करने की भूमिका से नहीं हटेंगे पीछे 

अजय माकन ने कहा हमने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा से जुड़े सबूत सामने रखे, लेकिन चुनाव आयोग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। हम लोकतंत्र की रक्षा करने की अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

1-2 हफ़्तों में ठोस सबूत पेश करेगी कांग्रेस 

AICC महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा बिहार से जो नतीजे आए हैं, वे हम सभी के लिए अविश्वसनीय हैं। 90% का स्ट्राइक रेट भारतीय इतिहास में अभूतपूर्व है। हम आँकड़े एकत्र कर रहे हैं और उनका गहन विश्लेषण कर रहे हैं, और 1-2 हफ़्तों में हम ठोस सबूत पेश करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews