Bihar Election Update: बिहार चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने उतारी अपनी टीम, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, महागठबंधन को मिलेगी मजबूती

बिहार चुनाव में सभी उम्मीदवारों ने प्रसार प्रसार तेज कर दिया है। NDA और महागठबंधन के नेता पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इस बीच, बिहार चुनाव के लिए समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव भी मैदान में कूद चुके हैं। सपा ने स्टार प्रचारकों के नाम की सूची जारी कर दी है जिसमें 20 सपा नेताओं को शामिल किया गया है।
Akhilesh Yadav

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) का प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है। NDA और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। NDA की ओर चुनाव प्रसार में खुद PM मोदी उतर चुके हैं आज उन्होंने समस्तीपुर में रैली कर जनसभा को संबोधित किया। तो वहीं महागठबंधन में तेजस्वी यादव पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच, अब सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव अपनी टीम के साथ बिहार चुनाव के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

सपा (SP) की स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम शामिल

आज अखिलेश यादव ने सपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें अखिलेश यादव समेत कुल 20 नेताओं के नाम शामिल हैं। सपा ने अपनी सूची में अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, आजम खान, डिम्पल यादव, अफजाल अंसारी, अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाह, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विधार्थी राजभर, लाल जी वर्मा, छोटे लाल खरवार, राजीव राय, सनातन पाण्डेय, इकरा हसन, प्रिया सरोज, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, तेज प्रताप सिंह यादव, ओम प्रकाश सिंह, काशीनाथ यादव और धमेन्द्र सोलंकी को शामिल को जगह दी है। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि सपा ने बिहार चुनाव के लिए आजम खान को बिहार चुनावों के लिए स्टार कैंपनेर बनाया गया है।

बिहार (Bihar) में त्रिकोणिय मुकाबला

बिहार में अगर देखा जाए तो मुख्य रूप से NDA और महागठबंधन के बीच लड़ाई देखी जा रही है तो वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार किया है। प्रशांत किशोर जनता के बीच जाकर खड़े रहे हैं। इतना ही नहीं जब NDA और महागठबंधन ने जब चुनाव की तैयारी भी न की थी तब प्रशांत किशोर ने जनता के बीच जाकर चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो बिहार चुनाव में त्रिकोणिय मुकाबला बन सकता है।

कब होनी है चुनाव की वोटिंग?

बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं 16 नवंबर को चुनाव नतीजों के साथ पता चलेगा की कौन बिहार की सत्ता संभालेंगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews