Bihar Election Update: चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, इस सीट से भरेंगी नामांकन, त्रिकोणिय होगा मुकाबला!

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ज्योति सिंह रोहतास जिले की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगी। वह 20 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।
Bihar Assembly Election

Bihar Assembly Election

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) का विवाद थमा नहीं कि एक और बड़ी खबर सामने आ गई। जिसके बाद पवन सिंह की मुसीबत और बढ़ने वाली है। अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह कल अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

ज्योति सिंह ने काराकाट सीट को ही क्यों चुना?

बता दें कि रोहतास जिले की काराकाट सीट हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह खुद इस सीट पर आंख टिकाए बैठे थे लेकिन उनकी दाल नहीं गली। पवन सिंह चुनावी मैदान में उतरने की वाले थे कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर अरोपों की बौछार कर दी। जिसके बाद पवन सिंह के सपनों पर पानी ही फिर गया। अब विवाद के बीच ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि चुना है। उनके इस निर्दलीय उतरने के फैसले ने इस क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। उनका सीधा मुकाबला अब राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के स्थापित उम्मीदवारों से होगा।

20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी ज्योति सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का अचानक चुनावी मैदान में उतरना सभी को चौंकाने वाली बात है। उनके समर्थकों का मानना है कि वह एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभरेंगी और क्षेत्र की जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा। ज्यो​ति सिंह 20 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी।

पवन सिंह ने ज्योति पर लगाया था ये आरोप

जैसा कि आपको ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पवन सिंह के घर पर पहुंची थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस दौरान ज्योति का रोते हुए वीडियो सामने आया था। जिसके बाद काफी बवाल खड़ा हो गया था। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद पवन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस मामले में अपना पक्ष रखा था। पवन ने कहा था कि उनका तलाक का केस चल रहा है और उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए ये हंगामा किया गया।

विवाद के बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह पर ये भी आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ना चाहती है इसलिए विवाद खड़ा कर रही है। हालांकि ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का केस चल रहा है।

काराकाट सीट पर त्रिकोणिय होगा मुकाबला!

काराकट विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में हमेशा से एक दिलचस्प मेला रही है। इस सीट पर पारंपरिक तौर पर दो से तीन दलों के बीच ही सीधा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। लेकिन इस बार ज्योति सिंह के उतरने से मतदाताओं के सामने एक नया विकल्प होगा। बता दें कि ज्योति सिंह भले ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति से वोटों का ध्रुवीकरण प्रभावित होगा। इससे स्थापित उम्मीदवारों की जीत की राह मुश्किल हो सकती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews